SGB Return Calculator Sovereign Gold Bond

Select your SGB series or enter the issue price manually — see interest income, gold appreciation and total return with a full visual breakdown.

Result summary

Invested amount

₹0

Total interest

₹0

Gold value

₹0

Total return

₹0

Estimated CAGR / XIRR

0%

Maturity value (total)

₹0

Year-by-year growth

Investment value Interest accumulated Gold value (projected)
Year-wise growth of SGB investment value, accumulated interest and projected gold value.

Return breakdown

Interest income Capital appreciation
Pie chart showing the split between interest income and capital appreciation in total SGB return.

Sovereign Gold Bond (SGB) कैलकुलेटर – सभी सीरीज का रिटर्न आसानी से कैलकुलेट करें

गोल्ड हमेशा से ही एक सेफ और बेस्ट इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन रहा है क्योकि गोल्ड के साथ लोगो के इमोशंस जुड़े है आज के समय में देखा जाए तो गांव में ज्यादातर लोग इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोना ही खरीद लेंगे इसी बात को ध्यान में रखते हुए को भारत सरकार ने RBI के साथ मिलकर Soverign Gold Bond लांच किये है जिसके तहत कोई गोल्ड में निवेश कर सकता है और इसकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सरकार लेती है और RBI के द्वारा ये सब संचालित होता है

तो अगर अपने भी निवेश किया है और आप अब कैलकुलेट करना चाहते है की टोटल आपका इंवेस्टमनेट कितना हुआ कितना return आपको इससे मिल गया है SGB रिटर्न कैलकुलेटर आपको किसी भी सीरीज के लिए निवेश राशि, अर्जित ब्याज, गोल्ड वैल्यू एप्रिसिएशन और कुल रिटर्न को ग्राफ के साथ visually समझने में मदद करता है। आइए जानते हैं SGB से जुड़ी पूरी जानकारी।

Sovereign Gold Bond (SGB) क्या है?

SGB एक गवर्नमेंट सिक्योरिटी है जिसके तहत आप गोल्ड में इन्वस्ट करते है लेकिन आपको फिजिकल गोल्ड नहीं दिया जाता है बल्कि बदले में आपको एक बांड दिया जाता है आप इसको एक डिजिटल एसेट की तरह भी समझ सकते है जिसमे आपको एक कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है की अपने इतने पैसे इसमें निवेश कर दिए है और जब आप इसको sell करते है तो फिर आपको गोल्ड नहीं दिया जाता है आपको उस गोल्ड की वैल्यू के बराबर पैसे दिए जाए है

SGB की मुख्य विशेषताएं

  • जारीकर्ता: RBI, भारत सरकार की तरफ से
  • यूनिट: 1 यूनिट = 1 ग्राम सोना (999 शुद्धता)
  • टेन्योर: 8 साल, 5वें साल के बाद प्रीमेच्योर एग्जिट का विकल्प
  • ब्याज दर: इश्यू प्राइस पर 2.5% प्रति वर्ष, अर्धवार्षिक (हर 6 महीने) भुगतान
  • न्यूनतम निवेश: 1 ग्राम
  • अधिकतम सीमा: व्यक्तिगत निवेशकों के लिए 4 किग्रा प्रति वित्त वर्ष, ट्रस्ट के लिए 20 किग्रा
  • डिमैट / ट्रेडिंग: NSE और BSE पर सेकेंडरी मार्केट पर आप इसको खरीद और बेच सकते है

SGB का इश्यू प्राइस कैसे तय होता है?

RBI हर सीरीज जारी होने से पहले एक प्रेस रिलीज जारी करता है जिसमें इश्यू प्राइस की गणना IBJA (India Bullion and Jewellers Association) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता सोने की पिछले हफ्ते के आखिरी 3 कार्य दिवसों की औसत closing price के आधार पर की जाती है। ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल पेमेंट करने वालों को इश्यू प्राइस पर ₹50 प्रति ग्राम की छूट भी मिलती है। मेच्योरिटी के समय को भी इसी तरह से कैलकुलेट किया जाता है

SGB रिटर्न में दो हिस्से होते हैं

जब आप इस गोल्ड Bond में इन्वेस्ट करते हैं तो इसमें आपको दो तरह से फायदा दिया जाता है पहले की ब्याज तो दिया ही जाता है साथ में सोने की कीमतें बढ़ रही है वह अलग से फायदा होता है

  1. फिक्स्ड ब्याज इनकम – इश्यू प्राइस पर 2.5% प्रति वर्ष, simple interest के आधार पर, जो हर 6 महीने में आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट होता है
  2. कैपिटल एप्रिसिएशन – सोने की कीमत में हुई बढ़ोतरी से होने वाला फायदा (इश्यू प्राइस vs रिडेम्पशन/करंट प्राइस का अंतर)

इन दोनों को मिलाकर ही आपका कुल रिटर्न (Total Return) बनता है, और यही कैलकुलेटर इन दोनों को अलग-अलग दिखाता है ताकि आप समझ सकें कि आपके रिटर्न में कितना हिस्सा ब्याज से आया और कितना सोने की कीमत बढ़ने से।

अब तक जारी हुई प्रमुख SGB सीरीज और उनके इश्यू प्राइस

वर्षसीरीजइश्यू प्राइस (₹/ग्राम)मेच्योरिटी
2023-24Series IV6,263Feb-32
2023-24Series I5,926Jun-31
2022-23Series I5,091Jun-30
2021-22Series IX4,786Jan-30
2020-21Series II4,590May-28
2019-20Series I3,196Jun-27
2018-19Series I3,114May-26
2017-18Series II2,830Jul-25
2016-17Series I3,119Aug-24
2015Series I2,684Nov-23

ऊपर दिए कैलकुलेटर में आप dropdown से कोई भी सीरीज सेलेक्ट कर सकते हैं — इश्यू प्राइस अपने आप fill हो जाएगा। इसके बाद अपने यूनिट्स (ग्राम), होल्डिंग पीरियड और मौजूदा गोल्ड प्राइस डालकर तुरंत रिटर्न देख सकते हैं।

SGB पर टैक्सेशन के नियम

SGB पर टैक्सेशन को लेकर निवेशकों में अक्सर भ्रम रहता है। की कितना टैक्स आपको पे करना है और कैसे टैक्स की कैलकुलेशन की जाती है तो यह कुछ इस प्रकार से है

  • ब्याज इनकम: हर वर्ष मिलने वाली 2.5% ब्याज आपकी कुल इनकम में जुड़ती है और स्लैब रेट के अनुसार टैक्स लगता है
  • मेच्योरिटी पर कैपिटल गेन: यदि ओरिजिनल सब्सक्राइबर 8 साल तक होल्ड करता है और RBI के माध्यम से रिडीम करता है, तो कैपिटल गेन पर टैक्स छूट मिलती है
  • प्रीमेच्योर रिडेम्पशन / सेकेंडरी मार्केट सेल: अगर बॉन्ड को मेच्योरिटी से पहले बेचा जाता है, तो होल्डिंग पीरियड के अनुसार शॉर्ट-टर्म या लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स लागू हो सकता है जैसा कि आपको पता ही है

लेकिन टैक्स से जुड़े नियम समय-समय पर बदलते रहते हैं इसलिए आप अपने का या टैक्स एडवाइजर से जरूर सलाह लेते रहे

SGB में इनवेस्ट के फायदे

  • फिजिकल गोल्ड के मुकाबले स्टोरेज और सिक्योरिटी की कोई टेंशन नहीं आपको कोई भी फिजिकल गोल्ड करी नहीं करना होता है
  • मेकिंग चार्ज और GST जैसी अतिरिक्त लागत नहीं इसमें कोई भी आप उसे एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगता है जैसे अगर आप फिजिकल गोल्ड खरीदने हैं तो उसमें आपसे मेकिंग चार्ज और जीएसटी ली जाती है लेकिन इसमें ऐसा नहीं है
  • गोल्ड प्राइस एप्रिसिएशन के साथ-साथ फिक्स्ड ब्याज इनकम भी इसमें आपको गोल्ड प्राइस की कीमतों में हुई वृद्धि का फायदा तो मिलता ही है साथ में फिक्स ब्याज हर साल मिलता है
  • सरकार द्वारा गारंटीड, इसलिए डिफॉल्ट रिस्क लगभग शून्य
  • कोलैटरल के रूप में लोन के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है वह इसका सबसे अच्छा use है

SGB की सीमाएं

  • 8 साल का लंबा लॉक-इन (हालांकि 5वें साल के बाद एग्जिट विकल्प है)
  • सेकेंडरी मार्केट में लिक्विडिटी सीमित हो सकती है, और प्राइस फेयर वैल्यू से डिस्काउंट/प्रीमियम पर ट्रेड हो सकता है
  • ब्याज इनकम पूरी तरह टैक्सेबल है
  • सरकार हर साल नई SGB सीरीज जारी करे, इसकी कोई गारंटी नहीं — हाल के वर्षों में नए इश्यू कम हुए हैं

इस कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?

  1. SGB सीरीज चुनें dropdown से, या मैन्युअल issue price डालें
  2. यूनिट्स (ग्राम में निवेश) डालें
  3. मौजूदा गोल्ड प्राइस अपडेट करें (आज का 999 purity रेट IBJA या किसी भरोसेमंद सोर्स से चेक करें)
  4. होल्डिंग पीरियड और ब्याज दर स्लाइडर से सेट करें (डिफॉल्ट 2.5% है, जो सभी SGB सीरीज पर लागू है)
  5. नीचे दिए गए समरी कार्ड्स, ग्रोथ चार्ट और रिटर्न ब्रेकडाउन पाई चार्ट में अपना पूरा रिजल्ट देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

SGB पर ब्याज दर क्या है?

सभी SGB सीरीज पर ब्याज दर इश्यू प्राइस पर 2.5% प्रति वर्ष है, जो अर्धवार्षिक रूप से भुगतान होती है।

क्या SGB में निवेश सुरक्षित है?

हां, क्योंकि यह भारत सरकार द्वारा गारंटीड सिक्योरिटी है, इसलिए डिफॉल्ट रिस्क व्यावहारिक रूप से नहीं है। हालांकि, मेच्योरिटी वैल्यू सोने की कीमत पर निर्भर करती है

क्या SGB को 8 साल से पहले बेचा जा सकता है?

हां, 5वें साल के बाद इंटरेस्ट पेमेंट डेट पर RBI को बॉन्ड वापस किया जा सकता है। इसके अलावा, स्टॉक एक्सचेंज (NSE/BSE) पर डीमैट होल्डिंग के माध्यम से कभी भी बेचा जा सकता है।

नए SGB कैसे खरीदें?

नए SGB इश्यू बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन (SHCIL), डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों के माध्यम से सब्सक्रिप्शन विंडो के दौरान खरीदे जा सकते हैं। पुराने SGB सेकेंडरी मार्केट से डीमैट अकाउंट के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं।

यह कैलकुलेटर कितना सटीक है?

यह कैलकुलेटर एक अनुमानित (estimated) रिटर्न दिखाता है जो आपके द्वारा डाले गए मौजूदा गोल्ड प्राइस पर आधारित है। वास्तविक मेच्योरिटी/रिडेम्पशन वैल्यू RBI द्वारा घोषित आधिकारिक रेट पर निर्भर करेगी।